अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को अब तक दो महीने से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ है. ईरान ने एक नया प्रस्ताव दिया था जिसमें कहा गया था कि पहले युद्ध बंद करें और होर्मुज खाड़ी खोलें, फिर परमाणु मुद्दे पर बात बाद में होगी. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं थे और अब तो फिर से स्ट्राइक्स की चेतावनी दे दी है. हालांकि, उन्होंने अब कहा है कि वह इसका रिव्यू करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की एक नई योजना भी पेश की है, जहां से दुनिया के तेल और प्राकृतिक गैस व्यापार का लगभग 5वां हिस्सा गुजरता है.
मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वो युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा करेंगे. एयर फ़ोर्स वन में सवार होने से पहले उन्होंने कहा, मैं आपको इसके बारे में बाद में बताऊंगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट किया, मैं जल्द ही ईरान द्वारा हमें भेजी गई योजना की समीक्षा करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगी.
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के करीबी माने जाने वाले दो न्यूज पेपर्स ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के नौ सूत्री प्रस्ताव के जवाब में पाकिस्तान के माध्यम से 14 सूत्री प्रस्ताव भेजा है. इस प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट और ईरान की नाकाबंदी को हटाने की मांग भी शामिल है.
ट्रंप ने इस हफ्ते ईरान के पिछले प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. हालांकि, बातचीत जारी है और तीन हफ्ते का युद्धविराम कायम दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की एक नई योजना भी पेश की है, जहां से दुनिया के तेल और प्राकृतिक गैस व्यापार का लगभग 5वां हिस्सा गुजरता है.
शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के मामले में हम बहुत अच्छा कर रहे हैं. वो डील करना चाहते हैं. वो तबाह हो चुके हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनका नेता कौन है क्योंकि उनका नेता खामेनेई जा चुका है. उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसके लिए उन्होंने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है. हालांकि, राष्ट्रपति ने कहा कि वह ईरान के प्रस्ताव को रिव्यू करेंगे.
इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि वो ईरान के इस प्रस्ताव से ‘संतुष्ट नहीं’ हैं. उन्होंने कहा कि ‘वो ऐसी चीजें मांग रहे हैं जिन पर मैं राजी नहीं हो सकता.’ लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन सी बातें उन्हें मंजूर नहीं हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

