पश्चिम एशिया की जंग रुकवाने में खुद को कथित शांतिदूत की तरह पेश करने वाले पाकिस्तान को ईरान ने ही तगड़ा झटका दिया है. पाकिस्तान एक तरफ मध्यस्थता की गोटियां फिट कर रहा था, वहीं ईरानी सेना ने कराची जा रहे जहाज को होर्मुज पार करने नहीं दिया और उलटा लौटा दिया. बताया जा रहा है कि इस जहाज में खाने का सामान भरा हुआ था. पाकिस्तान के सेलेन कंटेनर जहाज को ऐसे वक्त में होर्मुज से वापस लौटा दिया गया है, जब इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच समझौते से संबंधित बैठक आयोजन कराने की तैयारी में है. पाकिस्तान के लिए यह इसलिए भी झटका है, क्योंकि पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान के बड़े नेताओं ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व से कम से कम 3 बार फोन पर बात की है.
यूएई के शारजाह से कराची जा रहे SELEN नाम के जहाज पर फूड आइटम्स लदे थे. लेकिन ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने उसे होर्मुज के रास्ते में रोक लिया. सिर्फ रोका ही नहीं, वापस लौटने पर भी मजबूर कर दिया.
अमेरिका के इशारे पर मिडिल ईस्ट में समझौते की स्क्रिप्ट लिख रहे पाकिस्तान को ईरान ने बड़ा झटका दिया है. ईरान ने खाड़ी से कराची की तरफ आ रहे जहाज सेलन को होर्मुज में रोक दिया है, जिसके कारण जहाज सेलन को वापस खाड़ी में जाना पड़ा है.
रिपोर्ट के मुताबिक यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से पाकिस्तान के कराची की तरफ जा रहा था. पाकिस्तान सरकार ने इस पर चुप्पी साध ली है. यूएई ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है.
काबुल स्थित ईरान दूतावास के एक बयान के मुताबिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के नेवी ने पाकिस्तान जा रहे शिप को वापस यूएई भेज दिया. क्योंकि, इस ईरान की सरकार ने इस जहाज को होर्मुज से गुजरने की परमिशन नहीं दी थी.
सूत्रों की मानें तो यह छोटा फीडर कंटेनर जहाज है, जो 2000 में बनाया गया था . इसमें लगभग 6850 टन तक सामान ले जाया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक इस कंटेनर जहाज में शारजाह के पास सामान भरा गया था, जो ओमान के रास्ते होर्मुज से गुजर रहा था, लेकिन जैसे ही IRGC ने कंटेनर जहाज को चेतावनी भेजी, उसने अपना रास्ता बदल लिया.
ईरान के आधिकारियों का कहना था कि जहाज को होर्मुज से गुजरने की परमिशन नहीं दी गई थी. इसी कारण उसे वापस भेज दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस कंटेनर जहाज में शारजाह के पास सामान भरा गया था, जो ओमान के रास्ते होर्मुज से गुजर रहा था, लेकिन जैसे ही IRGC ने कंटेनर जहाज को चेतावनी भेजी, उसने अपना रास्ता बदल लिया.
SELEN नाम का ये जहाज संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से आया था. इस पर सेंट किट्स और नेविस का झंडा लगा था. ये फारस की खाड़ी से होर्मुज स्ट्रेट पार करके पाकिस्तान के कराची की तरफ बढ़ रहा था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

