रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में गणगौर माता विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बैंड बाजे की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जिनमें दो युवक गंभीर बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। यह पूरा मामला धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत खलघाट का है।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु बैंड-बाजे के वाहन के साथ विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी बैंड-बाजे की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन-चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में रितेश पिता जगदीश केवट और प्रदीप पिता कालू केवट, दोनों निवासी खलघाट शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें: MP भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत: भूसे से भरी ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार कार, 1 गंभीर घायल, चाय पीने जा रहे थे चारों दोस्त
घायलों को तुरंत टोल एंबुलेंस की सहायता से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉ. बबलू निगवाल ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

