इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खुशियों भरा ननिहाल कब मातम में बदल गया, किसी को अंदाजा भी नहीं था। सुनहरा गांव में रेलवे विभाग द्वारा खोदे गए एक गहरे तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। मृतक बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय रागिनी और 6 वर्षीय आशिकी के रूप में हुई है।
READ MORE: स्कॉटलैंड में भिंड के होनहार छात्र की संदिग्ध मौत: परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, 17 दिन से कर रहे शव का इंतजार
ये दोनों बहनें अमानगंज के रामपुर गांव से अपनी नानी के घर आई थीं। आज दोपहर जब वे सहेलियों के साथ तालाब किनारे खेलने गईं, तो खेलते-खेलते पैर फिसलने से छोटी बहन पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में बड़ी बहन ने भी अपनी जान गँवा दी।
READ MORE: MP भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत: भूसे से भरी ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार कार, 1 गंभीर घायल, चाय पीने जा रहे थे चारों दोस्त
आसपास के लोग बच्चियों को फौरन पन्ना जिला चिकित्सालय ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो बेटियों को खोने के बाद मजदूरी करने वाले पिता कृष्णे आदिवासी का परिवार पूरी तरह टूट चुका है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि रेलवे विभाग के इस तालाब के पास सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। प्रशासन के लिए यह एक गंभीर सवाल है कि आखिर बिना किसी सुरक्षा घेरे के इतने गहरे गड्ढे क्यों छोड़ दिए गए, जिसने दो मासूमों की जान ले ली।

