मिडिल ईस्ट में US-इजरायल-ईरान तनाव और तेज हो गया है. आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस जंग को लेकर बड़ा बयान देंगे. इस बीच, तेहरान में धमाके सुने गए, जबकि सऊदी अरब ने 7 मिसाइलें रोकीं. ईरान के करीब 80 से 90% कच्चे तेल का निर्यात खार्ग आइलैंड से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की फैसिलिटी मौजूद हैं। इसे हर दिन करीब 70 लाख बैरल तक तेल जहाजों में भरा जा सकता है।

अमेरिका और इजराइल ने मंगलवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है. जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज मीडिया को संबोधित करेंगे, जिसमें इस बढ़ते युद्ध पर अहम अपडेट सामने आ सकते हैं. व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप का ये संबोधन 28 फरवरी से शुरू हुए सैन्य संघर्ष के बाद पहला बड़ा आधिकारिक बयान माना जा रहा है.

इस बीच, ईरान की राजधानी तेहरान में देर रात कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है और कई संभावित हवाई खतरों को रोका गया. सऊदी अरब ने भी दावा किया है कि उसने अपनी ओर दागी गई 7 मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. इससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ दिन पहले धमकी दी थी कि अगर ईरान ने मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिका समयानुसार) तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो उसके जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा। अभी इस डेडलाइन को खत्म होने में 12 घंटे बाकी हैं।

ट्रंप ने ईरान को जो अल्टीमेटम दिया है, वह खत्म होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. इजरायल तो लगातार हमला कर ही रहा है. इस बीच अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं.

वहीं ईरानी सेना ने कहा कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे। अमेरिका और उसके साथियों के ठिकानों पर हमला किया जाएगा।

भले ही अमेरिका का ईरान को दिया अल्टीमेटम आज रात को खत्म हो रहा है. लेकिन उससे पहले ही इजरायल ने अपने हमले तेज कर दिए हैं. इजरायल ने तेहरान के पश्चिम में स्थित शहरक में IRGC एयरोस्पेस फोर्स के मुख्यालय को निशाना बनाया. इसका मतलब है कि यह ईरान के मिसाइल कमांड इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सीधा हमला है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m