ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई की रविवार को मौत की पुष्टि होने के बाद पूरे मिडिल-ईस्ट में बड़ी जंग छिड़ गई है। ईरानी मिसाइलों ने अब मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य बेस पर और अधिक शक्तिशाली हमले करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि खामेनेई की शनिवार के हमले में ही मौत हो गई थी, जिसकी पुष्टि आज ईरान की सरकारी मीडिया ने की। ईरान ने दुबई एयरपोर्ट, बुर्ज खलीफा और बहरीन, कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस को रविवार को दोबारा निशाना बनाया। इधर ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक किया गया। दावा किया गया है कि, इस हमले में 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 5 सैनिक घायल बताए जा रहे है। हालांकि, अबतक इसकी पुष्टि अमेरिका की ओर से नही हो सकी है।
ईरान पर इजरायल का ताजा हमले के बाद नेतन्याहू का बयान
नेतन्याहू ने कहा कि आने वाले दिनों में हम आतंकवादी शासन के हजारों लक्ष्यों पर हमला करेंगे। हम बहादुर ईरानी लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां बनाएंगे कि वे अत्याचार की जंजीरों से खुद को मुक्त कर सकें। इसी कारण मैं आपसे एक बार फिर संबोधित करता हूं कि, “हे ईरान के नागरिकों, इस अवसर को हाथ से जाने न दें। यह एक ऐसा अवसर है जो हर पीढ़ी में सिर्फ एक बार आता है। खाली मत बैठिए, क्योंकि आपका पल जल्द ही आएगा। वह पल जब आपको सड़कों पर उतरना होगा, लाखों की संख्या में सड़कों पर आना होगा।
ताकि काम पूरा हो, आतंक के उस शासन को उखाड़ फेंका जाए. जिसने आपकी जिंदगियां कड़वी कर दी हैं। आपके दुख और बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे। जिस मदद की आप लंबे समय से तलबगार थे, वह अब आ पहुंची है। मदद आ गई है, और अब इतिहासिक मिशन के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। हे ईरान के नागरिकों फारसी, कुर्द, अजरबैजानी, अहवाज़ी, और बलूची अब समय है कि अपनी ताकतों को एकजुट करें, शासन को उखाड़ फेंकें और अपना भविष्य सुरक्षित करें।
ट्रंप की ईरान को चेतावनी के बाद तेहरान पर हमले शुरू
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कुछ देर पहले ईरानी हमलों को देखते हुए दोबारा चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस बार अब ईरान पर ऐसा हमला करेंगे कि जिसे पहले कभी देखा नहीं गया होगा। इसके बाद अब अमेरिका ने ईरान पर फिर से बड़ा हमला करना शुरू कर दिया है। तेहरान में कई जगह धमाके सुने गए हैं। अमेरिका ने इस हमले में ईरान के मिलिट्री चीफ मुसावी को मार गिराया है। वहीं दूसरी तरफ ईरान लगातार इजरायल समेत पूरे मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेस पर हमले कर रहा है। दूसरी तरफ ईरान से बगदाद तक लोग खामेनेई की मौत का मातम मनाने सड़कों पर उतर आए हैं।
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कूटनीति की अपील की
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से टेलीफोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कूटनीति ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा रास्ता है। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, एर्दोगन ने चेताया कि निर्णायक कार्रवाई के बिना, संघर्ष बढ़ सकता है जिससे वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


