ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम से अमेरिका जैसी महाशक्ति को बड़ा संदेश दिया है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत में अमेरिका को लेकर मसूद पेजेश्कियान ने अपना रुख एक बार फिर से साफ किया. उन्होंने कहा कि ईरान किसी दबाव, धौंस या अहंकार के सामने झुकने वाला नहीं है. अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा.
उन्होंने कहा कि ईरान किसी दबाव, धौंस या अहंकार के सामने झुकने वाला नहीं है. ईरान इजराइल और अमेरिका के खिलाफ मजबूती से खड़ा है.
नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका और इजरायल को लेकर भारत की धरती से कड़ा रुख दिखाया. ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, “हम अत्याचार के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेंगे. अमेरिका और इजराइल को सीधा संदेश देते हुए कहा कि ईरान ‘‘दादागीरी’’ और ‘‘अहंकार’’ के कभी भी नहीं झुकेगा. अगर वे हम पर दबाव डालेंगे तो हम भी उनका भरपूर जवाब देंगे.
BRICS सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका और इजरायल को लेकर तीखा बयान दिया. भारतीय धार्मिक नेताओं, विद्वानों और कारोबारियों के बीच बोलते हुए उन्होंने कहा कि ईरान शांति और बराबरी में विश्वास करता है लेकिन किसी भी तरह के दबाव के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेगा.
ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका और इजराइल की सेनाओं को असली आतंकवादी करार दिया और दक्षिणी ईरान में एक प्राथमिक स्कूल के पास हुए अमेरिकी हमले का जिक्र किया, जिसमें 168 बच्चों की मौत हो गई थी. ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ऐसी गलतियां कर रहे हैं जैसे कोई बिना लगाम के जंगली घोड़े की सवारी कर रहा हो.
वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, “हम भारत को एक महान उभरते हुए देश के तौर पर देखते हैं, जो अभी ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है.
इस कार्यक्रम में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक, पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण समेत अन्य लोग शामिल हुए. पेजेश्कियान शुक्रवार सुबह तीन दिवसीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

