इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने टिकट बुकिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 7 सितंबर को एक ही दिन में रिकॉर्ड 20,06,353 टिकट बुक कर इतिहास रचा है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब कुल आरक्षणों का 89 प्रतिशत हो गई है, जिससे भारतीय रेलवे नए मिसाल स्थापित कर रहा है. त्योहारों के सीजन में एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के तहत बढ़ी बुकिंग को इस रिकॉर्ड की बड़ी वजह बताया जा रहा है.
IRCTC के मुताबिक, पिछले साल एक दिन में सबसे ज्यादा करीब 18.40 लाख टिकट बुक हुए थे. इस बार 20 लाख का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना है.
IRCTC ने इस हफ्ते अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 7 सितंबर, 2026 को एक ही दिन में ऐतिहासिक रूप से 20,06,353 ट्रेन टिकट बुकिंग प्रोसेस किया. यह उपलब्धि त्योहारों के मौसम के लिए एडवांस रिजर्वेशन बुकिंग में भारी उछाल और NGeT प्लेटफॉर्म की बढ़ी हुई क्षमता के कारण संभव हुई.
रेलवे के मुताबिक, ऑनलाइन टिकट बुकिंग का दायरा लगातार बढ़ रहा है और यात्री अब पहले की तुलना में इंटरनेट के जरिए टिकट बुक करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. IRCTC के आंकड़ों के मुताबिक, अब सिर्फ करीब 11 फीसदी रिजर्व टिकट ऑफलाइन बुक किए जा रहे हैं, जबकि 89 फीसदी टिकट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं.
। 7 सितंबर 2026 के अगले दिन 8 सितंबर को भी 19,50,699 टिकट बुक किए गए. पिछले साल के फेस्टिव सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा 18,40,203 टिकट 19 अगस्त को बुक हुए थे. 89 फीसदी टिकट ऑनलाइन बुकिंग यह दर्शाता है कि यात्रियों के बीच ऑनलाइन टिकट बुकिंग तेजी से बढ़ रही है.
15 जुलाई 2026 से नया बीटा इंटरफेस भी शुरू किया गया है. इसमें स्लीपर, AC 3 टियर और AC 2 टियर जैसी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देती है. इससे यात्रियों के लिए टिकट बुक करना आसान हुआ है.
यात्रियों को लेकर सबसे खास बात यह है कि अधिकृत एजेंट जैसे YTSK और RTSA सुबह 8 बजे से 8:10 बजे तक ARP टिकट बुक नहीं कर सकते. IRCTC ने टिकटों की गलत तरीके से बुकिंग रोकने के लिए फर्जी यूजर ID पर भी कार्रवाई करते हुए अब तक 3.04 करोड़ यूजर ID बंद की जा चुकी हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



