शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में एलपीजी गैस सिलेंडर के वितरण में गड़बड़ी और अधिक वसूली की शिकायत सामने आई है। शिकायत के बाद वितरण में गड़बड़ी और अधिक दाम वसूली की निगरानी के लिए कलेक्टर ने विशेष जांच टीम बनाई है।
अवैध संग्रहण, कालाबाजारी के मामले में रिपोर्ट तैयार करेंगे
इसी कड़ी में जिले में एसडीएम रैंक के अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में जाकर रोजाना के स्टॉक की जांच करेंगे। वजन, गुणवत्ता, अवैध संग्रहण, कालाबाजारी के मामले में रिपोर्ट तैयार करेंगे। अतिरिक्त शुल्क, वसूली रिफिलिंग और दुरुपयोग के मामले में करवाई करने के निर्देश दिये है।
सरकारी नौकरीः नर्सिंग के 2646 पदों पर निकली भर्ती, 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन, 15 मई से होगी परीक्षा
सभी एसडीएम के लिए आदेश जारी
सभी प्रमुख एजेंसियों में जाकर औचक निरीक्षण करने के साथ रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। एसडीएम को रिपोर्ट हर दिन कलेक्टर को देनी होगी। कलेक्टर के आदेश पर एडीएम ने सभी एसडीएम के लिए आदेश जारी किया है। लगातार कालाबाजारी और अन्य गतिविधियों की प्रशासन को शिकायत मिल रही थी।


