Dharm Desk – कुछ लोगों की पहचान उनकी शारीरिक बनावट से भी खास बन जाती है. ऐसे ही कुछ लोग होते जिनके हाथ या पैरों में सामान्य से अधिक यानी 6 या उससे ज्यादा उंगलियां होती है. आमतौर पर इसे एक दुर्लभ शारीरिक स्थिति माना जाता है. लेकिन सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष में इसे बेहद खास और शुभ संकेत मानते हैं. इतना ही नहीं, कुछ मान्यताओं के अनुसार ऐसे लोग किस्मत के धनी भी होते है.

उंगली की स्थिति बताती है ग्रहों का प्रभाव
यदि अतिरिक्त उंगली छोटी उंगली (लिटिल फिंगर) के पास होती है तो उस व्यक्ति पर बुध पर्वत का प्रभाव माना जाता है, जो बुद्धिमत्ता और वाणी से जुड़ा होता है. वहीं अगर यह अंगूठे के पास जुड़ी हो, तो शुक्र पर्वत का असर होता है. जो आकर्षण और सुख-सुविधाओं का प्रतीक है.
खास संकेत भाग्य और धन से जुड़ा है
हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र दोनों मानते हैं कि जिन लोगों के हाथ में छह या उससे ज्यादा उंगलियां होती हैं. वे बेहद भाग्यशाली होते हैं. खासकर जिनके हाथ में 10 से अधिक उंगलियां होती है. उनके बारे में कहा जाता है कि वे जीवन में खूब धन अर्जित करते है.
तेज दिमाग लेकिन रिश्तों में चुनौती बहुत होती
इन लोगों की एक बड़ी खासियत उनका तेज दिमाग माना जाता है कि ये लोग काम को तेजी और कुशलता से पूरा डालते है. हालांकि, ये दूसरों के कामों में कमी निकालने की आदत भी रखते है. जिससे कई बार रिश्तों में खटास आ जाती है.
मेहनत और लगन से मिलती है सफलता
6 उंगलियों वाले व्यक्तियों को मेहनती और समर्पित माना जाता. ये लोग अपने हर काम को पूरी लगन और ईमानदारी से करते और अक्सर अपने प्रयासों में सफलता हासिल करते है.
उंगलियों का सीधा संबंध मस्तिष्क से होता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उंगलियों की संख्या और बनावट का सीधा संबंध मस्तिष्क की कार्यक्षमता से होता हैं. यही कारण है कि ध्यान और योग में अलग-अलग मुद्राओं का प्रयोग किया जाता है. जिससे मानसिक एकाग्रता बढ़ाई जा सके.

