दांतों की सफाई के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल कोई नया तरीका नहीं है. कई लोग बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट के साथ-साथ इसे भी अपनाते हैं. बेकिंग सोडा दांतों के दाग हल्के करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे रोजाना उपयोग करना सही नहीं है. अगर आओ भी इस बात का जवाब चाहते हैं तो आइए विस्तार से इसके बारे में समझते हैं.

दांतों पर बेकिंग सोडा लगाने के फायदे
दाग-धब्बे हटाने में मददगार : बेकिंग सोडा हल्का घर्षण (mild abrasive) करता है, जिससे दांतों पर जमे दाग हल्के हो सकते हैं.
मुँह की बदबू कम करता है : यह मुँह के pH लेवल को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे बैक्टीरिया कम पनपते हैं.
सस्ता और आसानी से उपलब्ध : यह लगभग हर घर में मिल जाता है और किफायती भी है.
कुछ टूथपेस्ट में भी मौजूद कई ब्रांड्स : जैसे Colgate और Pepsodent अपने कुछ प्रोडक्ट्स में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं.
क्या रोजाना इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
रोजाना सीधे बेकिंग सोडा से ब्रश करना सही नहीं माना जाता. इसके पीछे कुछ कारण हैं.
- यह हल्का घर्षण पैदा करता है, लेकिन रोजाना उपयोग से दांतों की एनामेल (Enamel) पर असर पड़ सकता है.
- लंबे समय तक इस्तेमाल से दांत संवेदनशील (sensitive) हो सकते हैं.
- इसमें फ्लोराइड नहीं होता, जो कैविटी से बचाने के लिए जरूरी है.
सही तरीका क्या है?
- सप्ताह में 1–2 बार ही बेकिंग सोडा का हल्का उपयोग करें.
- इसे पानी में मिलाकर पेस्ट जैसा बनाएं और हल्के हाथ से ब्रश करें.
- रोजाना ब्रश के लिए फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का उपयोग करें.
- अगर दांतों में पहले से संवेदनशीलता या मसूड़ों की समस्या है, तो डेंटिस्ट से सलाह जरूर लें.


