Israel Election Result: इजराइल प्रधानमंत्री चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। अतक एक तिहाई वोटो की गिनती पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की लिकुड पार्टी (Likud Party) सबसे आगे चल रही है। बेंजामिन नेतन्याहू को जीत के लिए सिर्फ 2 और सीटों की जरूरत। बेंजामिन की पार्टी लिकुड को अब तक गिने गए वैध वोटों में 22.24% मिले हैं। वहीं, पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजनकोट की याशर पार्टी (Yashar Party) 15.41% वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि नफ्ताली बेनेट की पार्टी को 8.22% वोट मिले हैं।
120 सीटों वाले इजराइली संसद में नेतन्याहू गठबंधन को 59 सीटें मिलती दिख रही हैं। बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। गादी आइजनकोट के गठबंधन को 46 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अरब पार्टियों को 15 सीटें जीतती हुई दिख रही है। ऐसे में बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता से दो कदम दूर रह सकते हैं।

इजराइल के केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक, संसद चुनाव में 16 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती हो चुकी है। आंकड़ों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे आगे है। लिकुड को अब तक गिने गए वैध वोटों में 22.24% मिले हैं। वहीं, गादी आइजनकोट की याशर पार्टी 15.41% वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। फिलिस्तीनी मूल के इजराइली नागरिकों की जॉइंट लिस्ट 8.28% वोटों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उसने नफ्ताली बेनेट की पार्टी को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है। बेनेट की पार्टी को 8.22% वोट मिले हैं। ये शुरुआती नतीजे हैं। वोटों की गिनती जारी रहने के साथ आंकड़े बदल सकते हैं।इजराइल में करीब 73.3 लाख मतदाता वोट डालने के पात्र थे। इनमें से 56.9 लाख से ज्यादा लोगों ने मतदान किया।

नेतन्याहू गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 2 और सीटों की जरूरत
चुनाव के बाद 35.6% वोटों की गिनती के बाद आए रूझानों में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 29 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। कुल 120 सीटों में से प्रो-नेतान्याहू गठबंधन के पास 59 सीटें हैं। जबकि आइनकोट की यशार पार्टी 20 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। यशार पार्टी गठबंधमन को कुछ 46 सीटें मिली हैं। इसके अलावा जॉइंट लिस्ट को 11 और Ra’am पार्टी को 4 सीटें हासिल हुई हैं।
नेतन्याहू बोले- अरब पार्टियों के साथ गठबंधन शर्मनाक
इधर सत्ता से दो कदम दूर रहने की संभावना पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अरब पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने की संभावना का विरोध किया है। अल जजीरा के मुताबिक, उन्होंने विपक्ष पर अरब पार्टियों के सहारे सरकार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल में एकजुट ‘जायोनी बहुमत’ होना चाहिए। उन्होंने अरब पार्टियों पर इजरायल के अस्तित्व के खिलाफ होने का आरोप भी लगाया। नेतन्याहू ने कहा कि आप उनके साथ गठबंधन कैसे बना सकते हैं? यह शर्मनाक है और ऐसा नहीं होना चाहिए।
नेतन्याहू बोले- ईरान का खतरा खत्म करेंगे
इजराइली पीएम नेतन्याहू ने शुरुआती रुझान आने के बाद कहा कि अब वे ट्रम्प के साथ ईरान का खतरा खत्म करेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल के सामने अब इतिहास में एक बार मिलने वाला मौका है, जिससे ईरान के खतरे को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। हम हमारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मिलकर अपने दुश्मनों को हराने में कामयाब रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा कर पाएंगे। इजराइली पीएम ने कहा कि कुछ पार्टियां अरब पार्टियों के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं, यह शर्म की बात है। उन्होंने आरोप लगाया
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

