Israel Iran Attack : मिडिल ईस्ट में युद्ध की ज्वाला भड़क उठी है. अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के 30 शहरों पर भीषण संयुक्त एयर स्ट्राइक की है. इस भारी हमले के जवाब में ईरान ने ‘ऑपरेशन फतह-ए-जंग’ का ऐलान करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके तहत मिडिल ईस्ट के 8 से ज्यादा देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
इस संघर्ष की सबसे भयावह तस्वीरें दुबई से सामने आ रही हैं, जहां पाम जुमेराह स्थित आलीशान फेयरमोंट होटल पर मिसाइल गिरने से भीषण आग लग गई है. इस घटना की सूचना के बाद इमरजेंसी रिपॉन्स टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. घटना में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भेज दिया गया है. आसमान में धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को आनन-फानन में खाली करा लिया गया है और दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए धमाकों के बाद वहां की सभी उड़ानें अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई हैं.
जैसे-जैसे तनाव बढ़ रहा है, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब में मिसाइलों को रोकने के लिए हवाई रक्षा प्रणालियां (Air Defense Systems) सक्रिय हो गई हैं. अबू धाबी में एक नागरिक की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जबकि इजराइल के तमाम शहरों में युद्ध के सायरन गूंज रहे हैं.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने ताड़ के पेड़ के पास स्थित एक होटल से घना काला धुआं उठता देखा और एम्बुलेंस को घटनास्थल की ओर तेजी से जाते हुए सुना. दुबई में भी लोगों ने आसमान में मिसाईलों को तेजी से उड़ते हुए देखा. खबर है कि बुर्ज खलीफा को खाली करा लिया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


