अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल-लेबनान वार्ता अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने की उम्मीद है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गए हमलों में 300 से अधिक लोग मारे गए और 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए। इजरायल ने लेबनान पर लगातार हमले जारी रखे हैं. अब वाशिंगटन में अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के राजदूतों के बीच फोन वार्ता हुई है. इस दौरान 14 अप्रैल को आमने-सामने बैठक का फैसला लिया गया है.
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी तनाव कम होता नहीं दिख रहा है. इजरायल लगातार लेबनान पर हमलवार है, इस बीच इजरायल ने वाशिंगटन में अपने राजदूतों के माध्यम से लेबनान से सीधे फोन पर बातचीत की है.
लेबनान के राष्ट्रपति दफ्तर की ओर से शुक्रवार को एक बयान जारी किया गया. इसमें बताया गया कि अमेरिका ने इजरायल के साथ ये फोन कॉल करवाई. इस बातचीत में लेबनान में अमेरिकी राजदूत भी शामिल थे. ये बातचीत लेबनान और इजरायल के बीच तनाव कम होने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा था, “इजरायल के साथ सीधी बातचीत शुरू करने के लिए लेबनान के बार-बार किए गए अनुरोधों के मद्देनजर, मैंने कल मंत्रिमंडल को निर्देश दिया कि लेबनान के साथ जल्द से जल्द सीधी बातचीत शुरू की जाए।”
अहम बात ये है कि इजरायल और लेबनान के बीच लंबे समय से कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं था. अब इस बातचीत बाद दोनों पक्षों ने मंगलवार, 14 अप्रैल को वाशिंगटन में एक बैठक करने का फैसला लिया गया है. ये मीटिंग अमेरिकी विदेश विभाग में होगी.
लेबनान और इजरायल के बीच ये बातचीत अमेरिका के सीजफायर प्लान का हिस्सा है. इसके तहत 14 अप्रैल को होने वाली आमने-सामने की बैठक में सीजफायर पर चर्चा की जाएगी. राजनयिकों का मानना है कि इस बैठक के जरिए हाल के महीनों में बॉर्डर पर बढ़े तनाव को कम किया जा सकता है.
बताते चले कि इजरायल इन दिनों लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक, इजरायली हमलों में अब तक लगभग 2000 लोग मारे गए हैं और 6300 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है. बुधवार को सीजफायर के बाद भी इजरायल ने लेबनान में बमबारी की थी. इन हमलों में कम से कम 357 लोगों की जान चली गई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

