पंजाब सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 96.51 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 2,62,996 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,53,789 छात्र पास हुए हैं। परिणाम में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.74% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 95.42% दर्ज किया गया।
इस साल कक्षा 8वीं में तमन्ना ने टॉप किया है। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो (फरीदकोट) की छात्रा तमन्ना ने 600 में से पूरे 600 अंक हासिल कर 100 प्रतिशत स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर “Middle Examination Result-February 2026” लिंक पर क्लिक करें
- नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें
- “Get Results” पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें
जो छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब अगली कक्षा यानी 9वीं में प्रवेश लेंगे। वहीं, जो छात्र सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा के जरिए दोबारा मौका दिया जाएगा, जिससे वे अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकें।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

