अरविंद मिश्रा, बलौदा बाजार। नगर के गौरव पथ स्थित पीतल सामान के कारोबारी राजकुमार सराफ के मकान और कारखाने में देर रात ईडी व आईटी की टीम ने छापा मारा है. बताया जा रहा है कि कारोबारी के लड़के शराब के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं.
यह भी पढ़ें : CG Weather Today: संडे को घूमने का प्लान करने वालों सावधान! रायपुर समेत इन क्षेत्रों में बारिश का रेड अलर्ट जारी
एक तरफ घर के अंदर ED-IT के अधिकारी अपनी तफ्तीश कर रहे हैं, वहीं बाहर स्थानीय पुलिस के जवान तैनात हैं. घर से बाहर निकले अधिकारी ने कुछ भी कहने से इंकार किया है. लेकिन इतना जरूर है कि कारोबारी परिवार राजनीतिक पहुंच वाला है., जिसकी वजह से इस कार्रवाई को मनी लांड्रिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


