रायपुर. वैसे तो पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए भारत में कई जगहें हैं लेकिन फल्गु नदी के तट पर स्थित गया शहर का अपना विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन गया में पिंडदान करने से 108 कुल और 7 पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. साथ ही पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है इसलिए इस स्थान को मोक्ष स्थली कहा जाता है. पुराणों में बताया गया है कि प्राचीन शहर गया में भगवान विष्णु स्वयं पितृदेव के रूप में निवास करते हैं. लेकिन गया जाने के लिए अब तक प्रदेश से सीधी ट्रेन नहीं थी, जिससे यात्रियों को ट्रेन बदलकर जाना पड़ता था, लेकिन अब छत्तीसगढ़ के लोगों को गया के लिए सीधी ट्रेन मिलने वाली है. (Train For Gaya)

छत्तीसगढ़ के यात्रियों को राहत मिलने वाली है. रेलवे बोर्ड ने गया-लोकमान्य तिलक (एलटीटी) के बीच नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन SECR में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और नागपुर होकर गुजरेगी. ट्रेन का परिचालन गया से हर बुधवार और एलटीटी से हर शुक्रवार को होगा. ऐसे में गया और एलटीटी जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. जोन से गया जाने के लिए यह पहली सीधी ट्रेन होगी. पिंडदान के लिए गया जाने वालों को अब आसानी होगी. (Train For Gaya)
दीपावली के पूर्व रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को एक नई ट्रेन की सौगात दी है. रेलवे ने गया-लोकमान्य तिलक (एलटीटी) के बीच ट्रेन चलाएगा. यह कोई स्पेशल ट्रेन नहीं, नियमित गाड़ी है. गया रेलवे स्टेशन से हर बुधवार की शाम 7 बजे ट्रेन रवाना होगी. वहीं शुक्रवार की सुबह 5.50 बजे लोकमान्य तिलक (एलटीटी) स्टेशन पहुंचेगी. इसी तरह लोकमान्य तिलक (एलटीटी) से हर शुक्रवार की दोपहर 13.15 बजे रवाना होकर. (Train For Gaya)
शनिवार की रात 10.50 बजे गया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन को 22 कोच के साथ चलया जाएगा. रेलवे द्वारा जल्द ही ट्रेन का पूरा टाइम टेबल जारी किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि दीपावली के पहले ही इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा.
बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ से गया जाने वाले हजारों यात्री है लेकिन गया के लिए एक भी नियमित ट्रेन नहीं है. रेलवे द्वारा हालांकि 3 पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है लेकिन स्पेशल होने के कारण इनका किराया ज्यादा है. वहीं कभी भी इन ट्रेनों को बंद किया जा सकता है. गया- एलटीटी की नियमित ट्रेन मिलने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी.
इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
गया के बाद ट्रेन का ठहराव हजारबाग टाउन इन स्टेशनों में दिया गया है ठहराव लोकमान्य तिलक (एलटीटी) है. , बारकक्ना, मेरसा, रांजी, हटीया, राऊरकेला, झारसुगड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, भंडारा, अकोला, भुसावल, जलगांव, नासिक, कल्याण और लोकमान्य तिलक (एलटीटी) है.
- JPSC-JSSC Scam: जयराम महतो का बड़ा आरोप, बोले- अंतर्राज्यीय घोटाला, CBI से हो निष्पक्ष जांच
- सड़क नहीं, तो इलाज कैसे? आदिवासी बस्ती की दर्दनाक तस्वीर, सोशल मीडिया पर Video वायरल
- जेडी वेंस ने शांति वार्ता के लिए ईरान को भेजा पत्र, ट्रंप ने किया इनकार, नए सैन्य अभियान की दी चेतावनी
- Stocks to Watch Today: आज Hero MotoCorp, Meesho और Pidilite समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
- Haryana Morning News : मंडियों में खुले धान की बढ़ी चिंता, कर्मचारियों की सैलरी में 5% बढ़ोतरी, पांच साल में 46 लाख से ज्यादा नए वाहन पंजीकृत समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

