चंडीगढ़ : मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इसका अधिक प्रभाव हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में देखने को मिलेगा। बीते दिन कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद औसत तापमान में मामूली कमी आई है।
मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो राज्य के सामान्य तापमान के करीब है। पंजाब का सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस अबोहर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, अमृतसर में 35.4 डिग्री, लुधियाना में 33 डिग्री, पटियाला में 31.8 डिग्री, गुरदासपुर में 33.5 डिग्री और बठिंडा में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो लुधियाना में 1.2 मिमी, पटियाला में 0.5 मिमी और होशियारपुर में भी 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य क्षेत्रों में बहुत कम या बिल्कुल बारिश नहीं हुई।
11 से 13 अगस्त तक मौसम सामान्य
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में आज बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 से 13 अगस्त तक पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, 14 अगस्त से एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जब मॉनसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है।
- प्राइवेट बस में दे दिया 2021 का फर्जी टिकट, टोकने पर कांग्रेस नेता को डंडों से पीटा और चढ़ाने लगे बस
- फिंगर लगवाने पर भी नहीं मिल रहा राशन: गरीबों की बढ़ी समस्या, कलेक्टर के आदेश को भी तवज्जो नहीं दे रहे अधिकारी
- कल चीन जाएंगे NSA अजित डोभाल: विदेश मंत्री वांग यी के साथ इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
- कटनी में राशन का संकट ! अगस्त का अनाज मिला, ग्रामीणों ने की जुलाई और बकाया 6 माह के राशन की मांग
- ‘ट्रेन पहुंची, लेकिन एम्बुलेंस आज भी दूर!’ जोबट के तड़वी फलिये में बदहाल रास्ते पर लाचार ग्रामीण

