अनिल मालवीय, इटारसी। मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन के स्टेशन मास्टर विनोद चौधरी 15 सालों से गणेश चतुर्थी के लिए इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बनाते आ रहे है। हर साल वह किसी न किसी थीम पर गणेश प्रतिमाएं बनाते है। फिर इन्हें निःशुल्क वितरित करते है। इस बार उन्होंने BRICS समिट की थीम पर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया है। इटारसी जैसे महत्वपूर्ण जंक्शन की जिम्मेदारी के साथ वह पर्यावरण के लिए पूरे परिवार आस पड़ोस के लोगों के साथ रेल कर्मचारियों के सहयोग से इन प्रतिमाओं का निर्माण करते है। इस बार 251 प्रतिमाएं बनाने का लक्ष्य रखा गया। है।
स्टेशन प्रबंधक विनोद चौधरी का कहना है कि, “पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाए और साथ ही आने वाले भविष्य में लोगों को पर्यावरण से लाभ मिल सके, इसकी चिंता करते हुए इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इस बार BRICS समिट की तर्ज पर प्रतिमाएं बनाई गई है। साथ ही गणेश जी के एक हाथ में सीड बॉल रखी गई है जो प्रतिमा विसर्जन के बाद अंकुरित होकर एक पौधे का रूप लेगी। सीड बॉल में मीठी नीम, सहजन, जामुन और अन्य बीज रखें हैं। नमी मिलते ही यह अंकुरित हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: तारों की छांव में निखरेगा पर्यटन: MP के 6 गांवों में आकार ले रही ‘एस्ट्रो विलेज’ परियोजना, बनेंगे एस्ट्रो-टूरिज्म के नए केंद्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
विनोद चौधरी ने बताया कि, “ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं का निर्माण हम पिछले 15 सालों से कर रहे हैं, लेकिन इस वर्ष हमारे अभियान को अधिक महत्व मिलेगा। मिट्टी के साथ रेत को प्राकृतिक रंगों से सजाकर गणपति की खूबसूरत प्रतिमा को आकार दिया जा रहा है। इस बार 251 प्रतिमाएं ही बनाई, जबकि इससे पहले 500 प्रतिमाएं बनाते थे। ये मूर्तियां पूरी तरह से इको फ्रेंडली होती हैं।” मूर्ति बनाने में उनका परिवार आस पड़ोस के लोग और साथी रेल्वे कर्मचारी भी इस कार्य में उनका सहयोग कर रहे है अभी 200 से ज्यादा प्रतिमाएं तैयार है। 13 सितंबर तक जितनी होगी उतनी गणेश मूर्तियां बनाकर इन्हें निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



