ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ITBP के हिमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान देश के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- TBP के स्थापना दिवस पर, ITBP के सभी जवानों को बधाई। ITBP हिमवीरों ने अपनी असाधारण बहादुरी से खुद को अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने हमेशा हर चुनौती का डटकर सामना किया है। उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान देश के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं।
बता दें कि 24 अक्टूबर 1962 को गठित, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करती है। यह सीमा लद्दाख में काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश में जाचेप ला तक फैली हुई है। यह बल आंतरिक सुरक्षा अभियानों में भी अहम भूमिका निभाता है, जिसमें छत्तीसगढ़ में नक्सल-विरोधी अभियान भी शामिल हैं।
कई सीमा चौकियां ऊंचाई पर स्थित
ITBP की कई सीमा चौकियां (Border Out Posts) 9,000 से 18,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं, जहां सर्दियों के दौरान तापमान गिरकर माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे हालात में भी ITBP के जावन मुस्तैदी के साथ सीमा पर डटे रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं।
आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए तैयार
ITBP अपने जवानों को पर्वतारोहण, स्कीइंग और सामरिक युद्ध (tactical combat) का प्रशिक्षण देती है। इसके साथ ही, यह हिमालयी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए भी हमेशा तैयार रहती है। पिछले कुछ सालों में इस बल ने कई बचाव अभियान चलाए हैं और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को समय पर मदद पहुंचाई है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

