जालंधर। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहलों के चलते वर्ष 2025 में राज्य के कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए हैं। इस वर्ष गन्ने के दामों में रिकॉर्ड वृद्धि, फसल विविधीकरण अभियान और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के कारण राज्य ने कृषि समृद्धि की दिशा में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राज्य सरकार ने देश में गन्ने के लिए सबसे अधिक 416 प्रति क्विंटल की दर से स्टेट एग्रीड प्राइस देने की घोषणा की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैकि राज्य के गन्ना उत्पादकों को देशभर में सर्वोच्च मूल्य प्राप्त हो।
Read This :-
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप खरीफ मौसम के दौरान पराली जलाने की घटनाओं में 53 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

इस वर्ष पराली जलाने के मामले घटकर 5,114 रह गए, जो वर्ष 2024 में 10,909 थे। वर्ष 2018 से अब तक किसानों को 1.58 लाख से अधिक फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें सबसिडी पर उपलब्ध कराई गई हैं।
- WhatsApp का बड़ा अपडेट: अब बिना ऐप डाउनलोड किए सीधे वेब से करें ऑडियो-वीडियो कॉल, जानें सभी नए फीचर्स
- पटना एयरपोर्ट पर अभिनेता आशुतोष राणा, कंगना रनौत के बयान पर साधा निशाना और दी नसीहत
- खजाने की लालच में खो बैठे आपा! टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर टूट पड़े 2000 ग्रामीण
- शवयात्रा, नारेबाजी और 51 लाख का ऐलान… पप्पू यादव के विरोध में सड़क पर उतरे सनातन संगठन, अखिलेश और राहुल गांधी की तस्वीरों पर मारी चप्पलें
- ग्राउंड रिपोर्ट – ये है मंत्री के इलाके का हाल : पुराने भवन को तोड़ने के दो साल बाद भी नहीं बना नया स्कूल भवन, तालाब, बंदर और सांप के डर के बीच पढ़ रहे बच्चे


