अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर मतभेद अब खुलकर सामने आने लगा है. अमेरिकी मीडिया द्वारा किए गए दावे को इजराइल ने पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया कि शांति वार्ता के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ की हत्या की साजिश इजराइल रच रहा था.  इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की इस रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है और इसे पूरी तरह फेक बताया है.

अमेरिकी मीडिया की उस रिपोर्ट में अमेरिका- ईरान की शांति वार्ता विफल होने की आशंका जताई गयी थी. रिपोर्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेदों का भी उल्लेख किया गया.

इजरायल और अमेरिकी मीडिया ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के बीच एक रिपोर्ट को लेकर विवाद पैदा हो गया है. द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वॉशिंगटन ने अप्रैल में तेहरान को चेतावनी दी थी कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष गालिबाफ को शांति-वार्ता के दौरान इजरायल निशाना बना सकता है. अब इजरायल ने इस रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह फेक बताया है.

 रिपोर्ट को खारिज करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर बयान जारी किया. बयान में कहा गया कि हमेशा की तरह इजरायल और ईरानी वार्ताकारों के बारे में द न्यूयॉर्क टाइम्स की ताजा खबर झूठी है.

इजरायली पीएम के कार्यालय ने सफाई देते हुए आगे कहा कि यह हकीकत से परे पूरी तरह गढ़ी हुई कहानी है. हालांकि, अब तक अखबार की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने तेहरान को जानकारी दी कि इजरायल के 2 लड़ाकू विमान इराक के रास्ते ईरानी हवाई क्षेत्र में घुस आए थे और वापसी की यात्रा के दौरान गालिबाफ के विमान को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे. रिपोर्ट में इजराइल-ईरान तनाव, कथित हमलों का भी उल्लेख किया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m