कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 58 साल की महिला से बुजुर्ग ने रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है। वह एक साल से महिला से दरिंदगी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला रांझी थाना क्षेत्र का है। 67 साल के बुजुर्ग ने पहली बार प्रसाद बनाने के बहाने घर पर बुलाया और महिला के साथ जबरदस्ती की। फिर एक साल तक उसके साथ दरिंदगी करता रहा। जब महिला के पति को जानकारी लगी तो महिला ने ही सारी सच्चाई उगल दी। महिला का कहना है कि आरोपी इस बात को किसी से शेयर करने पर जान से मारने की धमकी देता था। जिसकी डर से महिला ने मुंह बंद रखा।
ये भी पढ़ें: आदिवासी किशोरी से भाई के दोस्त ने की दरिंदगी: दुष्कर्म के बाद पीड़िता की मां ने की खुदकुशी, तेरहवीं के बाद थाने पहुंचा पिता
आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़िता के पति का ही दोस्त है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रांझी थाना के टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि एक 58 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि महेश चक्रवर्ती ने एक साल पहले प्रसाद बनाने के लिए घर बुलाया था। जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि वह जान से मारने की धमकी देते हुए एक साल तक रेप करता रहा। आरोपी महेश के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


