कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में अवैध कॉलोनी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। प्रशासन ने कॉलोनाइजर श्री गुरु जी कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की है। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। वहीं अब कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। इस कार्रवाई के बाद शहरभर में हड़कंप मचा हुआ है।
भेड़ाघाट रोड स्थित दलपतपुर गांव में कॉलोनाइजर श्री गुरु जी कंस्ट्रक्शन पर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई की है। अवैध कॉलोनी में सड़क, नाली और अन्य अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है। किसी तरह का विवाद और हंगामा न हो इसलिए, इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
ये भी पढ़ें: शोभापुर पहाड़ी काटने पर एक्शन: गूगलअर्थ की डिजिटल इमेज को बनाया सबूत, कॉलोनाइजर अभिलाष तिवारी समेत 7 लोगों पर 4.8 करोड़ का जुर्माना
बताया जा रहा है कि कॉलोनाइजर को अवैध निर्माण स्वयं हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। निर्धारित अवधि के निर्माण न हटाने पर जिला प्रशासन ने एक्शन लिया और पुलिस-नगर निगम के साथ मिलकर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की। वहीं बताया जा रहा है कि कॉलोनाइजर गुरु जी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करने की तैयारी है।

