कुमार इंदर, जबलपुर। Jabalpur Bargi Dam Accident: बरगी डैम के क्रूज का मलबा सीज कर लिया गया है। एक्सपर्ट इसके मलबे की जांच करेंगे। हादसे के बाद जांच से पहले ही क्रूज को चकनाचूर करने पर सवाल उठने लगे थे।

क्रूज और इंजन से छेड़छाड़ न करने के निर्देश

क्रूज के मलबे को इकट्ठा कर घटना की वजह तलाशी जाएगी। जांच कमेटी के स्पष्ट निर्देश हैं कि क्रूज और इंजन से छेड़छाड़ न की जाए। कमेटी जबलपुर आकर मलबे की जांच करेगी। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि क्रूज की कमी और सेफ्टी कमियों को छुपाने के लिए जल्दबाजी में क्रूज को चकनाचूर किया गया। 

मलबे में तब्दील कर दिया गया था क्रूज

गौरतलब है कि घटनास्थल पर क्रूज को बाहर निकालते ही मलबे में तब्दील कर दिया गया था। जांच और फिटनेस रिपोर्ट के बिना ही पूरी तरह से डबल देकर क्रूज को चकनाचूर कर इसका नामोनिशान मिटा दिया गया था। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दावा किया था कि क्रूज की लाइफ 30 साल थी और इसे अभी 20 साल ही हुए हैं।

क्रूज से जुड़ी अहम बातें

साल 2006 में पर्यटन विकास निगम ने क्रूज को 80 लाख रुपए में हैदराबाद से खरीदा था 

दो साल पहले यानी 2024 को क्रूज को 38 लाख रुपए में रेनोवेट किया गया था 

2023 में NGT ने क्रूज के संचालन पर रोक लगा दी थी 

नगर निगम के आदेश के बाद भी क्रूज का संचालन किया जा रहा था 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m