Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में आखिरी 2 शव बरामद हुए हैं। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। इस हादसे में कुल 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
9 साल के मासूम और एक और शख्स की मिली लाश
रेस्क्यू टीम आज सुबह से हादसे वाली जगह पर क्रूज की सर्चिंग कर रही थी। काफी मशक्कत के बाद बरगी बांध में डूबे क्रूज से 9 साल के मयूरन का रेस्क्यू किया गया। साथ ही कामराज नाम के एक व्यक्ति का भी शव बरामद हुआ है। दोनों शवों के मिलने के बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर दिया गया।
28 लोगों को जिंदा बताया गया
रेस्क्यू ऑपरेशन में 28 व्यक्तियों को जिंदा बचाया गया है। आगामी निर्देशों तक क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि शनिवार को ही 4 और 6 साल के 2 बच्चों का शव बरामद हुआ था। 6 साल के बच्चे की पहचान विराज सोनी पिता कृष्णा सोनी के रूप में हुई थी।
कल मिली थी 2 बच्चों की लाश
4 साल के मासूम की पहचान नहीं हो सकी। बता दें कि क्रूज हादसे में करीब 4 लोग लापता थे। जिनकी तलाश के लिए दिनभर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। शनिवार को शाम के बाद टीम को एक के बाद एक 2 नन्हे मासूमों की लाश मिली। वहीं अब एक बच्चे के साथ एक पुरुष की लाश बरामद हुई है।
अब तक क्या हुआ?
मध्य प्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसे मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर समिति का गठन किया गया है। महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, सचिव मध्यप्रदेश शासन, आयुक्त जबलपुर संभाग की उच्च स्तरीय समिति जांच करेगी। यह कमेटी दुर्घटना के कारण, क्रूज संचालन के नियम समेत अन्य तथ्यों की जांच करेगी। सीएम ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की दु:खद घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के भी निर्देश दिए हैं।
कैसे हुआ था हादसा?
दरअसल, जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल का दिन कई परिवारों के लिए काल बनकर आया। जहां हर दिन की तरह गुरुवार की शाम सैलानी क्रूज का आनंद ले रहे थे। इस बीच अचानक तेज हवा और आंधी चलने लगी, जिससे क्रूज डगमगाने लगा और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इसके पहले संभल पाते कि क्रूज सवार 30 से ज्यादा लोग एक-एक कर डूबने लगे।
स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश
डैम में लोगों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एनडीईआरएफ, एसडीईआरएफ, आर्मी, गोताखोर और प्रशासनिक टीम ने मोर्चा संभाला। कुछ सैलानी खुद तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए तो वहीं कुछ लोगों को गोताखोर और प्रशासन की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। अब तक 13 लोगों के शव बरामद हुए है, जिनमें 7 महिलाएं और 4 बच्चे भी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

