कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाश डॉक्टर का मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए।

जीरो डिग्री के पास हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. तुषार गुप्ता रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वे जब जीरो डिग्री के पास पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बनाया। बदमाश डॉक्टर का मोबाइल झपटकर तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से डॉक्टर सन्न रह गए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह पूरी वारदात मौके पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार बदमाश तेजी से आए और वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के हुलिए की शिनाख्त कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m