इंदर कुमार, जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में इंसानियत और कौमी एकता की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। शाहपुरा थाना क्षेत्र के मकर मोहल्ला निवासी श्याम विश्वकर्मा की पत्नी आरती विश्वकर्मा का विक्टोरिया अस्पताल के गैंग्रीन वार्ड में लंबे इलाज के बाद निधन हो गया। आर्थिक तंगी और बदहाली से जूझ रहे लाचार पति के पास पत्नी के अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं थे।

पति की इस बेबसी की खबर मिलते ही ‘गरीब नवाज कमेटी’ मदद के लिए आगे आई। कमेटी के अध्यक्ष सैयद इनायत अली और उनकी टीम ने लाचार परिवार को सहारा देते हुए गौरीघाट पर पूरी सम्मानजनक हिंदू रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ स्व. आरती विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार संपन्न कराया। गरीब नवाज कमेटी की इस मानवीय पहल की पूरे शहर में सराहना हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m