कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा में हुई घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग बेकाबू हो गए और दुकानों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। वहीं पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। बवाल होता देख लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जबलपुर के सिहोरा में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इससे पहले हिंदू संगठन ने सिहोरा थाने का घेराव किया था।
ये भी पढ़ें: देर रात दुर्गा मंदिर में भारी बवाल: जबलपुर में मारपीट और ग्रिल तोड़ने के बाद दो पक्षों में पथराव, वीडियो आया सामने
कांग्रेस विधायक आतिफ बोले- भीड़ फैसला नहीं करेगी
इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई। कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने भीड़ फैसला नहीं करेगी। यह देश कानून के हिसाब से चलेगा। उन्होंने यहा भी कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर जंगल राज है। किसी को भी कहीं पर भी इकट्ठा होकर मारा जाता है। सिहोरा की घटना में चाहे अल्पसंख्यक या बहु संख्या जो दोषियों है, उस पर कार्रवाई होना चाहिए। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। निर्दोष पर जुल्म नहीं होना चाहिए। वहीं आतिफ ने कहा कि सिहोरा की अभी मैंने जानकारी ली है, वहां पर शांति है और शांति की अपील करता हूं
हाथ-पैर तोड़कर जेल में डाला जाएगा- रामेश्वर शर्मा
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रशासन को सख्त निर्देश हैं, जो उत्पात मचाएगा, विघ्न संतोषियों पर डंडे बरसाए जाएंगे। संविधान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी पूजा आरती में विघ्न डालने नहीं दिया जाएगा। सरकार की तरफ से निर्देश और निवेदन है कि शांति से अपने-अपने कार्यक्रम को नियत समय पर करें। किसी के भी धार्मिक कार्यक्रम में विघ्न खड़ा करने की कोशिश की, आरती या सुंदरकांड हनुमान चालीसा को रोकने की कोशिश की, उसमें पथराव किया तो हाथ पैर तोड़कर जेल में डाला जाएगा। गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। दुर्गा मंदिर की घटना में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें: MP में बे-मौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद: विधानसभा में उठा मामला, सरकार ने सर्वे कराने के दिए निर्देश
जबलपुर विधायक और कलेक्टर-एसपी ने कही ये बात
जबलपुर विधायक अजय बिश्नोई ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग नहीं होने देंगे। सौहाद्रपूर्ण माहौल बनेगा। उपद्रव की सही जानकारी मेरे पास नहीं है, जो भी हुआ ठीक नहीं हुआ है। उसे ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हालत कंट्रोल में है। उन्होंने कहा कि पहले से पुलिस तैनात थी, बाद में और बल बुलाया गया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पहले से लोग बैठे थे या नहीं ? इस बात की जांच की जा रही है। कोई तनाव और न हो इसके लिए भी दोनों पक्षों को बिठाकर बातचीत की जाएगी। स्थिति तनावपूर्ण न हो इसके लिए प्रबंध किए जा रहे है। एसपी संपत उपाध्याय ने कहा कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। पहले से योजना थी या नहीं ? इस बात का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल हालात काबू में है।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
गौरतलब है कि जबलपुर के सिहोरा ब्लॉक के आजाद चौक में गुरुवार देर रात बवाल मच गया। किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो युवक के साथ मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़ने के बाद पथराव में बदल गया। विशेष समुदाय के लोग पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
अतिसंवेदनशील माना जाता है इलाका
बताया गया है कि आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही अतिसंवेदनशील इलाका माना जाता रहा है। यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं, जिसके कारण पूर्व में भी विवाद की स्थिति बनती रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी। सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस समेत आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की और लगातार निगरानी की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


