कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से ‘पति, पत्नी और वो’ का एक सनसनीखेज और हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। यहाँ एक होटल के कमरे में पति को किसी दूसरी औरत के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। पत्नी ने मौके पर ही जमकर हंगामा काटा और पति के साथ मौजूद महिला पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। देखते ही देखते होटल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।
गुप्त सूचना मिलते ही होटल पहुँची पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित पत्नी को फोन पर सूचना मिली थी कि उसका पति शहर के एक होटल में किसी अन्य महिला के साथ रुका हुआ है। सूचना की तस्दीक करते ही पत्नी बिना देर किए सीधे होटल के उस कमरे में जा पहुँची। दरवाजा खुलते ही उसने पति को दूसरी महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद उसका सब्र का बांध टूट गया। होटल के कमरा नंबर 103 में उसका पति अरुण यादव एक महिला के साथ मौजूद था।
एक साल से चल रहा था अफेयर
गुस्से से आग बबूला हुई पत्नी ने मौके पर ही पति और उसके साथ मौजूद महिला को जमकर खरी-खोटी सुनाई और महिला को थप्पड़ जड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का उस महिला के साथ पिछले 1 साल से अफेयर चल रहा था। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त महिला उसके पति को अपने चंगुल में फंसाकर लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और घर-परिवार में कलह की वजह बनी हुई थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

