कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में इनकाम टैक्स की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शहर के तीन चार्टड अकाउंटेंट के घरों और ऑफिस में दबिश दी। बताया जा रहा है कि नेपियर टाइन, विजय नगर स्थित इलाकों में रेड मारी गई है। विदेशों से भेजे गए धन की जांच की जा रही है। फिलहाल आईटी की टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है।

कैसे होता है पूरा फ्रॉड?

आयकर विभाग ने कई संदिग्ध संस्थाओं की पहचान की है। इन संस्थाओं की ओर से पिछले तीन सालों में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा विदेश भेजने की खबर है। ऐसे फर्जी धर्मार्थ ट्रस्टों (Fictitious Charitable Trusts) का देशव्यापी नेटवर्क फैला है। ये संस्थाएं फर्जी दान/अंशदान के बदले Accommodation Entries उपलब्ध कराने में शामिल है।

इन संस्थाओं की ओर से विदेश भेजी गई बड़ी रकम के अनुपात में या तो कोई वास्तविक कारोबार नहीं होता है या उनके आयकर रिटर्न में बहुत कम टर्नओवर दिखाया जाता है। फ्रेट का भुगतान, सॉफ्टवेयर का आयात, कंसल्टिंग सेवाओं का लेना, उनके टर्नओवर का विदेश भेजी गई बड़ी रकम से कोई स्पष्ट संबंध नहीं होता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m