इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पटवारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लंबे समय से मांगें पूरी न होने से आक्रोशित पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे जिले में जमीन-जायदाद, नामांतरण और राजस्व से जुड़े तमाम काम ठप पड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: सिंगरौली निगम कमिश्नर ने क्यों मुंडवाया सिर? वायरल तस्वीरों के पीछे क्या है पूरा सच!

पटवारी संघ का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करा रहे हैं, लेकिन लगातार अनदेखी की जा रही है। पटवारियों की मुख्य मांगों में पे-ग्रेड में सुधार, समय पर प्रमोशन और कैडर रिव्यू शामिल है। हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि कई पटवारी पिछले 15 से 20 वर्षों से एक ही पद पर कार्य करने को मजबूर हैं। योग्यता और लंबे सेवाकाल के बावजूद उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है। पटवारी संघ ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह अनिश्चितकालीन आंदोलन और काम बंद हड़ताल जारी रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m