कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय का बेतुका बयान सामने आया हैं। वे पत्रकारों के सवाल पर भड़क उठे और कहा कि यहां क्राइम पेट्रोल सीरियल की स्क्रिप्ट लिखने नहीं बैठा हूं। बताया जा रहा है कि एक युवती की हत्या का खुलासा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। यह भी बताया गया कि महीनों बाद खुद एसपी कंट्रोल रूम में PC करने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, पाटन में हुई युवती की हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी संपत उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस एसपी कंट्रोल रूम में आयोजित की गई। जहां मीडियाकर्मी के सामने एसपी संपत उपाध्याय ने युवती की हत्या के बारे में जानकारी दी। इस बीच एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा तो वे भड़क उठे। एसपी संपत उपाध्याय ने कहा कि ‘सभी चीज जांच में है न-हर चीज की कहानी मिनट टू मिनट, यहां क्राइम पेट्रोल सीरियल का स्क्रिप्ट नहीं लिखा जा रहा है न ? एक मोटा मोटी घटना हुई है, सनसनीखेज घटना है, सभी की नजर है इसलिए मूल-मूल बातें आपको बताई जा रही है।’
ये भी पढ़ें: कैसे नक्सल मुक्त हुआ मध्य प्रदेश ? DGP कैलाश मकवाना का बड़ा बयान आया सामने, जानिए किसे दिया उपलब्धि और सफलता का श्रेय
एसपी संपत के इस बयान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महीनों बाद खुद एसपी कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे। बदतमीजी के साथ कुतर्क करते हुए पत्रकार की आवाज दबाने की कोशिश की गई है। एसपी के इस बेतुके बयान के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। यहां वीडियो में खुद ही सुनिए एसपी ने क्या कुछ कहा…

