कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। मृतिका के पेट और गले में चोट के निशान मिले है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लार्डगंज थाना अंतर्गत इलाके में एक महिला का शव मिला। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के पेट और गले में चोट के गंभीर निशान थे। उसकी लाश झाड़ियों के बीच में मिली। बताया जा रहा है कि महिला की चाकू गोदकर हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें: सड़क किनारे बाइक के नीचे दबा मिला युवक का शवः हत्या या हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं लार्डगंज थाना पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक सड़क हादसाः भोपाल-नागपुर हाईवे पर बाइक पर पलटा कंटेनर, युवक की मौत, पत्नी-बच्चा घायल

एसएसएल प्रभारी डॉक्टर नीता जैन ने बताया कि लार्डगंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला के शव मिलने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर निरीक्षक के दौरान गर्दन और पेट पर चोट के निशान है। प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना है। वहीं हत्या से पहले महिला के साथ गलत काम को लेकर डॉक्टर नीता ने बताया कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m