कुमार इंदर, जबलपुर/दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी ईरशाद मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आंख में गंभीर चोट आई है और फिलहाल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उनकी आंख का ऑपरेशन किया है।
READ MORE: MPIDC में बड़ा खेल? सरकारी जमीन पर रिसॉर्ट, नोटिस के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उद्योग की जमीन बना अय्याशी का अड्डा? एमपीआईडीसी का लेटर वायरल
जानकारी के अनुसार, जबलपुर जिले के पाटन निवासी ईरशाद मंसूरी प्रदर्शन में शामिल थे, इसी दौरान वे घायल हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को 20 तारीख की शाम करीब 8 बजे ईरशाद के एक दोस्त के जरिए मिली। ईरशाद के बड़े भाई शेख मुस्तफा मंसूरी ने बताया कि परिवार को पहले से इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि ईरशाद जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा है।
READ MORE: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर प्रदर्शन पड़ा भारी: पांडे दंपति भेजे गए जेल, इस वजह से पुलिस ने की कार्रवाई
उन्होंने कहा कि घायल होने की सूचना मिलने के बाद परिवार काफी चिंतित हो गया। ईरशाद के पिता दिल्ली पहुंच चुके हैं और अस्पताल में रहकर उनकी देखभाल कर रहे हैं।परिजनों के मुताबिक, ईरशाद की आंख की सर्जरी हो चुकी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि ईरशाद मंसूरी ने इंदौर से एमबीए की पढ़ाई की है और वर्तमान में दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। फिलहाल उनका उपचार जारी है और परिवार उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


