आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। जगदलपुर में विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

इस प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और इंद्रावती नदी बचाओ समिति सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने समर्थन दिया।

सितंबर महीने में हुई भारी बारिश एवं बाढ़ के चलते किसानों को हुए नुकसान को लेकर सरकार से कई मांगें कीं। किसान संगठनों ने सरकार से प्रति एकड़ 65 हजार रुपये राहत राशि, किसानों को बीमा का लाभ देने एवं कर्जमाफी जैसी विभिन्न मांगें रखी हैं।
जगदलपुर में रैली निकालने के बाद किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया एवं अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

