आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 16 घंटे के अंदर ही बच्ची को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। संजय बाजार से शुक्रवार की शाम को बच्ची का अपहरण किया गया था। बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी खोजबीन शुरु की गई।

सुरक्षित मिली बच्ची

पुलिस ने जब संजय मार्केट इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले, तो उसमें बच्ची नजर आई। इसके बाद पुलिस ने 16 घंटे की मशक्कत के बाद अपहरण हुई बच्ची को नगरनार थाना क्षेत्र के मार्केल से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया।

आरोपी की तलाश जारी

बच्ची का अपहरण करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन चोरी का अपराधी है और कई बार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

सीएसपी ने दिया आश्वासन

इस मामले में जगदलपुर सीएसपी सुमीत कुमार का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जो कि पुलिस की गिरफ्त से फरार है। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m