जगराओं। स्थानीय कच्चा मालक रोड पर सुंदर नगर में लकड़ी और कोयले के एक बड़े गोदाम में भयानक आगजनी की घटना हुई है। आग ऐसे भयानक थी कि इसकी लपट दूर दूर तक नजर आई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसे बुझाने के लिए करीब 25 फायरब्रिगेड मांगनी पड़ी। बड़े ही मुश्किल से इस आग पर काबू पाया गया है।
लकड़ियाँ होने के कारण लगातार फायर ब्रिगेड बलवानी पड़ी। अलग-अलग जगहों से आई करीब 25 गाड़ियों ने लगातार मशक्कत करने के बाद आग में।काबू पाया। गनीमत रही कि यह गोदाम रिहायशी इलाके में था, इसलिए आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक दिया गया।
इस बारे में अमरजीत ट्रेडिंग कंपनी के मालिक राजू ने बताया कि सुंदर नगर में उनका लकड़ी और कोयले का थोक गोदाम है। इसमें गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई।

पड़ोसी ने आग की लपटें देखीं और उन्हें फोन पर सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उसी समय पुलिस को सूचना दी गई और आग पर काबू पाने के लिए रायकोट, मुल्लापुर और जगराओं से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं, जिन्होंने शुक्रवार शाम तक आग पर काबू पा लिया। राजू ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्हें लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
- “ये कौन से अध्यक्ष हैं?” UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा नेता से मारपीट-लूट का आरोप: कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपाई थाने के सामने धरने पर बैठे
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- “रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, दोनों देश इसे न तोड़ें”
- धौलेड़ा में गुणवाल खाप का गठन, बीरसिंह गुणवाल बने प्रधान

