पंजाब की जेलों में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरा जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने रूपनगर जेल की औचक जांच की। जेल का दौरा करने के साथ उन्होंने यहां बंद कैदियों से भी बात की है।
मंत्री ने कैदियों से बात की साथ ही उन्हें दिए जा रहे खाने की जानकारी भी दी। जेल के अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जेल मंत्री को विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की जेलों में बंद कैदियों को सुधारने और उन्हें अच्छा नागरिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य की जेलों में मोबाइल फोन के अवैध प्रयोग और आपराधिक तत्वों की नापाक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं और पंजाब की जेलों को नवीनतम सुरक्षा उपकरणों से लैस करना भी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन्होंने जेल अधिकारियों को पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए कहा और उन्हें नशीले पदार्थों, मोबाइल फोन और किसी भी अन्य आपत्तिजनक सामग्री पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने के निर्देश दिए।
- Today’s Top News: PM आवास पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा में तीखी बहस, भाजयुमो नेता ने थाने में की तोड़फोड़, सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाकर मार डाला, राजधानी से नाबालिग का अपहरण और मारपीट, कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ पर अनुमति का पेंच: IDA की मंजूरी के बाद भी पुलिस की हरी झंडी का इंतजार, पूरे कार्यक्रम का ब्लूप्रिंट तैयार
- मोदी इफेक्ट: वडोदरा में गणेश पंडाल 1800 पार, 125 साल पुराना है ऐतिहासिक कनेक्शन!
- Bihar Top News Today: बाढ़ पीड़ितों के खातों में पहुंचे 7-7 हजार, UCC को लेकर NDA में बढ़ी बेचैनी
- Haryana Top News : हरियाणा में 9700 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट मंजूर, धान खरीद की तैयारियों में जुटी हरियाणा सरकार, हरियाणा में H1N1 के मामले बढ़े, निगरानी बढ़ाई गई समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर…


