Jailer 2 Box office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने भारत और विदेशों में अच्छी कमाई करते हुए ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड में 125.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, शानदार शुरुआत के बावजूद फिल्म रजनीकांत की पिछली फिल्म ‘कुली’ के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने में पीछे रह गई।
भारत में 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन
शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने भारत में पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें तमिल भाषा के वर्जन की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही। फिल्म ने तमिल में 43.35 करोड़ रुपये और तेलुगू में 12.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, हिंदी वर्जन से 3.50 करोड़ रुपये और कन्नड़ वर्जन से करीब 35 लाख रुपये की कमाई हुई। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रुपये रहा।

‘जेलर 2’ को ओवरसीज मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने पहले दिन विदेशों से करीब 55 करोड़ रुपये कमाए। भारत और विदेशों में कमाई को मिलाकर फिल्म का शुरुआती वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। शानदार शुरुआत बाद फिल्म के 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।
‘कुली’ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड से पीछे रही फिल्म
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की शुरुआत शानदार रही, लेकिन यह उनकी फिल्म ‘कुली’ के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से आगे नहीं निकल पाई। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, ‘कुली’ ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में करीब 151.90 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तुलना में ‘जेलर 2’ का शुरुआती कलेक्शन कम रहा।
‘कुली’ को रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया से जुड़े मिले-जुले रुझानों का सामना करना पड़ा था, जिसका असर आगे की कमाई पर पड़ने की बात कही गई थी। अब ‘जेलर 2’ के लिए चुनौती अपनी शुरुआती रफ्तार बनाए रखने की होगी। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने इसे मजबूत शुरुआत दिलाई है, लेकिन आगे का प्रदर्शन तय करेगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा सफर तय कर पाती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

