डेराबस्सी के मुबारिकपुर में आज ‘जैन भगवती दीक्षा महोत्सव’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जैन समुदाय द्वारा आयोजित किया गया था। इस विशेष आयोजन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की। उनके साथ राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जैन समुदाय की एक महत्वपूर्ण मांग को स्वीकारते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जैन समुदाय ने अस्पताल निर्माण के लिए जमीन की मांग की है। सीएम मान ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा, “आप अपनी योजना तैयार करें, बाकी की जिम्मेदारी हमारी होगी। हम सुनिश्चित करेंगे कि अस्पताल जल्द से जल्द बनकर तैयार हो।”
राज्यपाल की तारीफ करते हुए सीएम ने कही बड़ी बात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अनुभव का लाभ सरकार को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “राजनीतिक रूप से महामहिम बहुत अनुभवी हैं। वे विधायक, मंत्री और सांसद जैसे पदों पर रह चुके हैं। उनके पास लंबा अनुभव है, जो हमारे लिए लाभदायक साबित हो रहा है।”

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि राज्यपाल ने सरकार द्वारा भेजे गए कई प्रस्तावों को बिना किसी अनावश्यक देरी के मंजूरी दी है। इनमें पंजाब फायर इमरजेंसी बिल, अपार्टमेंट और प्रॉपर्टी रेगुलेशन बिल 2025 और पंचायती राज एक्ट जैसे अहम प्रस्ताव शामिल हैं। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर भी अपनी विशेष पहचान बनाई।
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान
