सुरेंद्र जैन, धरसीवां। राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम में जैन समाज का दो दिवसीय सम्मेलन हुआ। पहले दिन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में देशभर के करीब एक हजार युवक-युवतियों ने ओर उनके परिजनों ने भाग लिया। दूसरे दिन यानि बुधवार को जैन पत्रकारों का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ, जिसमें देशभर के सैंकड़ों जैन पत्रकार शामिल हुए और अपने विचार रखे।
परिचय सम्मलेन में मुनिश्री आगम सागर पुनीत सागर ने कहा कि विवाह धर्म के रास्ते पर ले चलने का साधन है। ऐसे जीवन साथी चुनें, जो गुणों से संपन्न हों, नित्य पूजन अभिषेक करते हों, ताकि संसार में रहते हुए आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ सकें। मुनिश्री ने कहा कि जीवन में सबको सब कुछ नहीं मिलता। कम में संतोष करने वाला प्राणी सदा सुखी रहता है। छत्तीसगढ़ जैन समाज के विनोद बड़जात्या, प्रकाश मोदी, नरेंद्र जैन, गुरुकृपा शैलेन्द्र जैन, विनोद जैन बिलासपुर एवं आयोजन कमेटी ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए सफल आयोजन कराया।



नमित जैन समेत समाज के वरिष्ठ लोगों ने दिया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में न्यूज 24 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ एवं लल्लूराम डॉट कॉम के चेयरमैन नमित जैन अतिथि के रूप में शामिल होकर जैन पत्रकारों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने देश के विकास में जैन समाज के योगदान और जैनियों के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए पत्रकारों से धर्म, समाज और देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जैन समाज के भामाशाह विनोद बड़जात्या, छत्तीसगढ़ जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश मोदी, नरेंद्र जैन गुरुकृपा, प्रदीप जैन विश्व परिवार, पूर्व विधायक सागर सुनील जैन, सनत जैन भोपाल, महावीर जैन सनावत और लोकेश कावड़िया सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने जैन समाज के पत्रकारों को पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र के हित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


