Rajasthan News: जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए दो रेस्टोरां को नोटिस जारी किया है, जिसमें एक प्रमुख McDonald’s शाखा भी शामिल है। जांच में पाया गया कि फ्रेंच फ्राइज और अन्य खाद्य पदार्थों को बेहद घटिया और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तेल में तला जा रहा था।

CMHO जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रिफाइंड पामोलीन तेल का TPC स्तर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक पाया गया। नॉन वेज फ्राइज़ में TPC 28 और वेज तेल में TPC 31 था, जबकि निर्धारित सुरक्षित सीमा 25 है। TPC बढ़ने पर तेल में कैंसर कारक तत्व और ट्रांस फैट बन जाते हैं, जो हृदय रोग का बड़ा कारण बनते हैं।
McDonald’s में इस्तेमाल हो रहा तेल अत्यधिक काला और अनुपयोगी था। टीम ने लगभग 40 लीटर तेल नष्ट करवाया और मैनेजर को तुरंत फ्रेश तेल उपयोग करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कोल्ड रूम में रखे 40 किलो सड़े-गले टमाटर भी नष्ट किए गए। दूसरे रेस्टोरां चाट का चस्का में लगभग 25 किलो दूषित खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया और तेल के नमूने लिए गए।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, राजेश नागर और प्रोबेशनरी अधिकारियों ने कार्रवाई में हिस्सा लिया। रेस्टोरां को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
