Jaipur Airport: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने पिछले दो दिनों में दो बड़ी तस्करी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। 12 सितंबर को सऊदी अरब के जेद्दा से आए एक यात्री के अंडरवियर में छिपाकर लाए गए 1.949 किलोग्राम सोने को डीआरआई ने बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 2.18 करोड़ रुपये आंकी गई। तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

इससे पहले, 11 सितंबर को बैंकाक से आए एक अन्य यात्री के पास से 15.740 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जब्त किया गया, जिसकी बाजार मूल्य लगभग 15.7 करोड़ रुपये है। दिल्ली निवासी इस आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डीआरआई की इन लगातार कार्रवाइयों से सोना और नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने की कोशिश साफ दिखाई देती है। जांच एजेंसी अब इस नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
