Jaipur Airport Summer Schedule 2026: राजस्थान की राजधानी जयपुर से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाली 29 मार्च से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पूरा टाइम टेबल बदलने जा रहा है, जिसमें घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों की संख्या में भारी इजाफा किया गया है।

7.5% बढ़ी एयर कनेक्टिविटी
दरअसल, एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक के लिए नया ‘समर शेड्यूल’ जारी कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि साल 2025 के मुकाबले इस बार एयर कनेक्टिविटी में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका सीधा मतलब ये है कि अब यात्रियों को फ्लाइट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
हर हफ्ते 824 उड़ानों का शोर
रिपोर्ट के मुताबिक, इस गर्मी के सीजन में जयपुर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी काफी मजबूत होने वाली है। हर सप्ताह कुल 750 घरेलू (Domestic) और 74 अंतरराष्ट्रीय (International) उड़ानें उड़ान भरेंगी। नए शेड्यूल के लागू होते ही प्रतिदिन करीब 118 फ्लाइट्स का आवागमन होगा। जयपुर अब सीधे तौर पर 26 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शहरों से जुड़ गया है।
इन एयरलाइंस का रहेगा दबदबा
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए एयरलाइंस ने अपनी कमर कस ली है। जानकारी के अनुसार इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, एलायंस एयर, स्टार एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस मुख्य रूप से कमान संभालेंगी। वहीं दुबई, मस्कट और बैंकॉक जैसे शहरों के लिए एतिहाद एयरवेज, एयर इंडिया एक्सप्रेस, थाई एयरएशिया, सलाम एयर और एयर अरेबिया की फ्लाइट्स उपलब्ध रहेंगी।
जयपुर एयरपोर्ट के इस फैसले से सबसे बड़ा फायदा उन पर्यटकों और कारोबारियों को होगा जो गर्मी के मौसम में राजस्थान आते हैं। कनेक्टिविटी बढ़ने से न केवल टिकटों के दाम में प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है, बल्कि यात्रियों को समय के भी ज्यादा विकल्प मिलेंगे। अब आपको कनेक्टिंग फ्लाइट्स के चक्कर में घंटों दूसरे एयरपोर्ट पर नहीं रुकना पड़ेगा।
पढ़ें ये खबरें
- IPL 2026, RCB vs SRH Playing 11: ओपनिंग मुकाबले में तबाही मचाने उतरेंगे ये धुरंधर, जानिए किस टीम की प्लेइंग 11 है सबसे घातक?
- Today’s Top News : अफीम के बाद गांजे की खेती का खुलासा, लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ाई, वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, जिला न्यायालय बिलासपुर को बम से उड़ाने की धमकी, ज्वेलर्स से लाखों की ठगी… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पार्टी ने सोनिया गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे जैसे दिग्गजों में उतारा, शशि थरूर को सौंपी अहम जिम्मेदारी
- Hanuman Beniwal Lok Sabha: विधायक निधि में कमीशन का खेल, हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में खोली पोल; विधायकों को बर्खास्त करने की मांग
- CG Hitech Nakal : कॉलेज की परीक्षा में मोबाइल और ब्लूटूथ से नकल, 10 परीक्षार्थी पकड़ाए, बाहरी व्यक्ति कर रहा था ड्यूटी, विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र किया निरस्त
