Jaipur Crime News: जयपुर में 23 साल की युवती ने अपनी कंपनी के बॉस पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी उसे कस्टमर रिव्यू का वीडियो बनाने के बहाने होटल ले गया था। वहां नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप है। युवती का दावा है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया और करीब दो महीने तक अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नौकरी शुरू करने के कुछ दिन बाद होटल ले जाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, जयपुर निवासी युवती ने बताया कि उसने 10 जुलाई को एक कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर नौकरी शुरू की थी। आरोप है कि 13 जुलाई को कंपनी के बॉस ने उसे अपने केबिन में बुलाया। इसके बाद अगले दिन सुबह जल्दी ऑफिस आने को कहा। बॉस ने मीटिंग और डेमो के लिए एक कस्टमर के पास जाने की बात कही।
पीड़िता के अनुसार, 14 जुलाई की सुबह वह डेमो के लिए बॉस के साथ गई थी। ऑफिस लौटते समय आरोपी उसे एक होटल ले गया। वहां कस्टमर के रिव्यू का वीडियो बनाने की बात कही गई। युवती का आरोप है कि काफी देर इंतजार करने के बाद भी कस्टमर नहीं आया।
नाश्ते के बाद बेहोशी छाने का दावा
शिकायत के मुताबिक, बॉस ने नाश्ता करने की बात कहकर युवती को खाना लाकर दिया। नाश्ता करने के बाद उसे बेहोशी महसूस होने लगी। तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहने पर उसे होटल के कमरे में आराम करने के लिए भेज दिया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती का दावा है कि आरोपी ने अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप
युवती के मुताबिक, होश में आने के बाद जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो वायरल कर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता का कहना है कि 19 जुलाई को आरोपी ने उसे दूसरे होटल में मिलने बुलाया। वहां भी खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप है।
दो महीने में 10 से 12 बार दुष्कर्म का आरोप
शिकायत के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर अश्लील वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो महीने में उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर 10 से 12 बार दुष्कर्म किया गया।
परिवार से दूर करने का भी आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बॉस उस पर कंपनी की दूसरी ब्रांच में शिफ्ट होने का दबाव बनाने लगा। इसके लिए परिवार को राजी करने के लिए कहा गया। युवती के मुताबिक, परिवार के मना करने पर उसे घर छोड़ने के लिए कहा गया। इसके बाद वह घर छोड़कर ऑफिस चली गई।
शिकायत में बताया गया कि परिवार के सदस्य उसे मनाने के लिए आए, लेकिन वह उनके साथ वापस नहीं गई। 27 जुलाई को परिजन उसे लेने ऑफिस पहुंचे। युवती के अनुसार, जब उसने उनके साथ जाने से मना किया, तो कंपनी से बाहर निकलते ही आरोपी ने कुछ युवकों को बुलाया। आरोप है कि उन युवकों ने उसके भाई पर चाकू से हमला किया।
परेशान होकर पुलिस से की शिकायत
पीड़िता के मुताबिक, लगातार ब्लैकमेलिंग और कथित शोषण से वह परेशान हो गई थी। परिवार पर हमले की घटना का पता चलने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

