Jaipur fire accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में शुक्रवार सुबह एक भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। सुबह करीब 5:30 बजे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद CNG टैंक में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास की 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। हादसे में सवारियों से भरी एक बस भी शामिल थी, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

जयपुर-अजमेर हाईवे बंद
हादसे के बाद जयपुर-अजमेर हाईवे पर यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया है। जयसिंहपुरा से पहले हाईवे पर बड़े जाम की स्थिति बन गई है, जिससे इस रूट पर यात्रा कर रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने इस क्षेत्र से आवागमन करने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।
केमिकल से भरे ट्रक से उठी आग
पुलिस के अनुसार, हादसा एक केमिकल से लदे ट्रक के दूसरे वाहनों से टकराने के कारण हुआ। भांकरोटा थाने के एसएचओ मनीष गुप्ता ने बताया कि आग ने कई ट्रकों और गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान कई लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
22 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर
फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आसमान में काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं।
प्रशासन की एडवाइजरी
प्रशासन ने क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने और हाईवे के आसपास यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है, और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Drought: पश्चिमी राजस्थान में अकाल की आहट! गहलोत ने भजनलाल सरकार को चेताया
- Bihar Top News 20 oct 2026: जेडीयू MLC नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की हत्या
- बैसाखी बनी पंख, जापान में लहराया तिरंगा: प्राची पांडे ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
- Today’s Top News: CM साय ने 101 फीट के रावण का किया दहन, दो नई ट्रेनों को दिखाई गई हरी झंडी, जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर
