Jaipur Fire: राजस्थान सरकार ने जयपुर में हुए अग्निकांड के मामले में आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने SMS अस्पताल प्रशासन को घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
अब तक 11 मौतें, 6 गंभीर रूप से घायल
अजमेर रोड पर शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 लोग वेंटिलेटर पर हैं और 15 की हालत गंभीर है, क्योंकि वे 50% तक जल चुके हैं। SMS अस्पताल में भर्ती कुल 43 घायलों में से 28 का इलाज अभी भी जारी है। डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और वे घायलों की देखभाल कर रहे हैं। घायलों के परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
परिवहन विभाग करेगा हादसे की जांच
इस हादसे की जांच के लिए परिवहन विभाग ने अधिकारियों की एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। इस कमेटी में परिवहन, NHAI, पुलिस और मेडिकल विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। यह कमेटी हादसे की विस्तृत जांच करेगी और रिपोर्ट परिवहन सचिव को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ओवर स्पीडिंग से बढ़ रही घटनाएं
सरकार के दो मंत्रियों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रोडमैप बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि ओवर स्पीडिंग के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और पुलिस को यह समझने की जरूरत है कि ये घटनाएं क्यों हो रही हैं। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक्सपर्ट कमिटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जो इस समस्या के समाधान के लिए सुझाव देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की।
पढ़ें ये खबरें
- फोरलेन पर धू-धू कर जली कार: पुलिसकर्मी ने वक्त रहते बाहर निकलकर बचाई जान, वाहन जलकर राख
- अस्पतालों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद
- भाजपा ने बंगाल चुनाव में पानी की तरह बहाया पैसा: खर्च किए ₹287 करोड़, बाकी 4 राज्यों में ₹242 करोड़ खर्च
- स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान मिलने पर गरमाई सियासतः कांग्रेस ने उठाए सवाल- ‘यूपी से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी?’
- हिमालय से अर्जेंटीना तक उत्तराखंड का दम! एकांकागुआ से नुन-कुन तक 4 पर्वतारोहण अभियानों की सफल वापसी


