Jaipur Flat Scam: राजस्थान की राजधानी जयपुर में फ्लैट घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। जयपुर पुलिस ने बुधवार को देवेंद्र सिंघल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो फ्लैट बेचने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करता था। देवेंद्र को उस समय पकड़ा गया जब वह अपनी BMW कार से कचरा फेंकने जा रहा था।

50 लाख की ठगी की शिकायत
देवेंद्र के खिलाफ जयपुर के मुहाना थाने में लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र ने पहले से बेचा हुआ फ्लैट उन्हें और तीन अन्य लोगों को बेचकर 50 लाख रुपए की ठगी की।
गैंग बनाकर करता था धोखाधड़ी
पुलिस जांच में पता चला कि देवेंद्र एक संगठित गैंग चलाता था। वह एक ही फ्लैट की बार-बार रजिस्ट्री कराता और अलग-अलग बैंकों से करोड़ों का लोन लेता था। यहां तक कि जो फ्लैट अस्तित्व में नहीं थे, उन पर भी लोन लिया गया।
कई बैंकों और फाइनेंस कंपनियों को चूना
देवेंद्र ने 10 से अधिक बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से करोड़ों का लोन लिया। पुलिस ने बताया कि वह फ्लैट बेचने में माहिर था और इस ठगी में उसने अपने संपर्कों का खूब इस्तेमाल किया। देवेंद्र के कई बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध थे, जिसके चलते वह लंबे समय तक पकड़ा नहीं जा सका। एएसआई करण सिंह की जांच में देवेंद्र को दोषी पाया गया।
देवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद थाने में पीड़ितों की भीड़ लग गई। कई लोग अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, जिससे उसकी ठगी की और कहानियां सामने आ रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- खाकी पर 24 गोलियां चलाने वालों को तेजस्वी ने बताया आम आदमी, BJP का पलटवार- अपराधियों की वकालत बंद करे RJD
- Jharkhand News : आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या से मचा बवाल, सोशल मीडिया ट्रोलिंग से लेकर पुलिस की भूमिका तक उठे सवाल
- MP में शीतकालीन सत्र से पहले सियासी संग्राम, उमंग सिंघार बोले- जनता के सवालों से भाग रही सरकार; BJP ने दिया जवाब
- IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड के अरमानों पर फिरा पानी, DLS नियम से भारत ने दर्ज की जीत, सीरीज में 2-0 की बढ़त
- चक्रवात ‘अर्णब’ का कहर: सीएम मोहन चरण माझी और पूर्व सीएम नवीन पटनायक इस बार नहीं मनाएंगे दिवाली
