Jaipur NEET Protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार शाम कांग्रेस ने जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर सर्किल पर धरने पर बैठे। यह प्रदर्शन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आयोजित किया गया।

धरने में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भीड़ बढ़ने के कारण विधानसभा रोड पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया।
अशोक गहलोत और डोटासरा को पुलिस ने लिया हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। इससे पहले भारी संख्या में पुलिस बल को अंबेडकर सर्किल और आसपास के इलाकों में तैनात किया गया था ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भी प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। इसी के विरोध में राजस्थान कांग्रेस ने राज्यभर में धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया।
राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जयपुर के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 November: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
